टॉप न्यूज़

अपने होनहार छात्र पर गर्व: एसडी मेमोरियल एकेडमी ने किया नीट सफल मनीष का सम्मान

मेराल। नीट-2026 परीक्षा में 534 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले अपने होनहार छात्र मनीष यादव को सोमवार को एसडी मेमोरियल एकेडमी में सम्मानित किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने मनीष को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया और मेडिकल शिक्षा में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मनीष ने नर्सरी से सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की है। साधारण किसान परिवार से आने वाले मनीष ने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है, जिसका उदाहरण मनीष हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मनीष के संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेकर मेहनत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, इरशाद अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!