टॉप न्यूज़

कुंभी में रामलीला का भव्य मंचन, चतुर्भुज रूप में भगवान विष्णु के दर्शन ने मोहा दर्शकों का मन

राम जन्म का प्रसंग देख जयकारों से गूंज उठा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलराम शर्मा 

मेराल । शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार की शाम प्रखंड के कुंभी दक्षिण टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में जय मां शेरावाली दुर्गा पूजा समिति की ओर से रामलीला का भव्य मंचन किया गया। काशी बनारस से आई जय मां शीतला रामलीला मंडली के कलाकारों ने रामलीला के पहले दिन राक्षसों के आतंक और भगवान श्रीराम के जन्म का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अजय विश्वकर्मा, अध्यक्ष भरत चौधरी, उपेंद्र कुमार चौधरी, नीतीश कुमार सिंह, रामनरेश चौधरी और चंदेश्वर चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

रामलीला का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग रहा। मंचन के दौरान जब भगवान विष्णु ने माता कौशल्या को अपने चतुर्भुज स्वरूप में दर्शन दिए, तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन होते ही वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु जय श्रीराम और जय-जयकार के उद्घोष करने लगे। पूरा वातावरण भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नवरात्र के पहले दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्सव और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना दिया। रामलीला मंच का संचालन विजय कुमार चौरसिया ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नीतीश पटेल, इंदल पटेल, सत्येंद्र चौधरी, प्रिंस पटेल, मिथिलेश चौधरी, राजू कुशवाहा, विक्रम विश्वकर्मा, रामाधार चंद्रवंशी, आनंद विश्वकर्मा और उज्ज्वल पटेल सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!