टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गढ़वा पुलिस ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश

गढ़वा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गढ़वा पुलिस की ओर से पुलिस केंद्र परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री यशोधरा ने किया।

इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, परिचारी उपस्कर पंकज कुमार भारती, परिचारी एमटी सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ पुलिस केंद्र, गढ़वा के मैदान से शुरू होकर रंका मोड़ होते हुए पुनः पुलिस केंद्र परिसर में आकर संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके आदर्शों को याद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!