राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी और विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
गढ़वा । राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस जिला कमेटी की ओर से रविवार को कृषक प्रशिक्षण भवन, चामा (पेशका ऑफिस के समीप) में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मझिआंव-बिश्रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरउद्दीन अंसारी, वरिष्ठ नेता वासुदेव प्रसाद निराला, भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, डंडा प्रखंड से नरेश राम एवं उपेंद्र ठाकुर, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष इमरान खान, विधायक प्रतिनिधि भानु जी, अजीज अंसारी, कृष्णा राम, सेराज अंसारी, निसार अंसारी, हाफिज यूसुफ राजा, सुनील चंद्रवंशी, हृदय यादव, राजकुमार यादव, तालीम अंसारी, जियाउल्लाह अंसारी, परवेज आलम, खालिद अंसारी तथा कलामुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन पार्टी की एकजुटता और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।




