टॉप न्यूज़

तेज आंधी-पानी के बीच हुई वज्रपात से एक चरवाहे की मौत

बलराम शर्मा

मेराल । थाना क्षेत्र के बांनाजाघ गांव में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी पानी के बीच हुई वज्रपात में एक चरवाहे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांनाजाघ गांव निवासी गजाधर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र उदय सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि उदय सिंह परिवार के कमाऊ सदस्य था और खेती-बाड़ी के साथ पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के अनुसार उदय सिंह शुक्रवार की सुबह रोज की तरह अपने घर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में भैंस चराने के लिए गया हुआ था, इसी बीच खराब मौसम होने के बाद उदय सिंह खुद को बचाने के लिए पास में स्थित एक बहेरा के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेराल थाना के एएसआई राजेंद्र कुमार बैठा पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मृतक परिवार को उचित मुआवजा की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!