10 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत : नहाने के दौरान हुआ हादसा

घटनाक बाद गांव में शोक की लहर
मेराल । थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में शनिवार को 10 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सुजीत चौधरी बताया गया है। जानकारी के अनुसार सुजीत अपने दोस्तों के साथ गांव के सधवा तालाब में नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर उसके दोस्तों ने बगल में मछली मार रहे लोगों को सुजीत के पानी में डूबने की बात बताते हुए निकालने के लिए हल्ला करने लगे। बच्चों के हो हल्ला सुनकर मछली मार रहे तथा आसपास के लोग वहां पहुंचकर तुरंत पानी में घुसकर सुजीत को खोजने का प्रयास किया परंतु नहीं मिला। बाद में कड़ी मशक्कत से आधा घंटा के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे का पिता जीतन चौधरी अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों तथा पत्नी के भरण पोषण के लिए बाहर मजदूरी करने गए हैं। सुजीत अपने दोनो भाइयों से बड़ा था। घटना के बाद उसकी मां और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए सभी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। घटना के बाद लोगों में कृषि विभाग द्वारा 2020 में बनाए गए अधूरे तालाब को लेकर रोष व्यक्त किया गया। लोगों का कहना था कि अधूरा तालाब के चलते तालाब में पहले भी घटना हो चुकी है।



