मेराल से मैट्रिकुलेट लड़का गुम, मां का रो रो कर बुरा हाल
पुलिस प्रशासन तथा लोगों से परिजनों ने खोजने में मदद की लगाई गुहार

मेराल । थाना मुख्यालय के पुरवारा टोला निवासी ललिता देवी पति संतोष महतो के 17 वर्षीय मैट्रिकुलेट लड़का विशाल कुमार बीते 3 जून से लापता है। घर से निकलते समय वह काला शर्ट, नीला जींस और उजला जूता पहने तथा पीठ पर स्कूल बैग लिया हुआ था। बेटा के खोजबीन में मां का रो रो कर बुरा हाल है। बहुत खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर मां ललिता देवी ने अपने पुत्र विशाल कुमार के गुमशुदगी का सन्हा मेराल थाना में दर्ज करते हुए थाना प्रभारी से अपने पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार विशाल 3 जून को लगभग दोपहर 3 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। विशाल का मोबाइल बंद है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक किसी अज्ञात कारण से लापता हो गया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से विशाल की शीघ्र खोजबीन कर सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने आम लोगों से भी उपरोक्त हुलिया का लड़का को देखने पर निकटतम थाना अथवा 7857841808 पर परिजन को बताने का आग्रह किया गया है।




