टॉप न्यूज़

कांडी प्रमुख द्वारा प्रधान सहायक से जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मारपीट की घटना का बसपा ने की कड़ी निंदा

पुलिस प्रशासन से दोषी व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग किया है

गढ़वा। कांडी प्रखंड के प्रधान सहायक अनुप कुमार के साथ कथित मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना की जिला बहुजन समाज पार्टी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस मामले में दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

बसपा नेताओं द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांडी प्रखंड प्रमुख सतेन्द्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय द्वारा प्रधान सहायक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से करने की धमकी देने की घटना न केवल एक सरकारी कर्मी पर हमला है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है।
पार्टी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए अभिलंब गिरफ्तार करने तथा पीड़ित प्रधान सहायक को जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध करते हुए न्याय दिलाने का मन किया है। बसपा ने कहा कि पलामू प्रमंडल में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सरकारी कर्मियों के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल के दिनों में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें रोकने में सरकार और प्रशासन विफल साबित हो रही है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक जनआंदोलन पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर ज्ञानी राम, मोती राम, रामाधार राम, ब्रह्मदेव राम, सत्येंद्र बैठा, रामजी पासवान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!