टॉप न्यूज़

आईटीआई हंसकेर में अप्रेंटिसशिप मेला, 12 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

लगभग 100 युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा, 9 का मौके पर पोर्टल निबंधन

गढ़वा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हंसकेर में मंगलवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य जिले के युवक-युवतियों को अप्रेंटिसशिप, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।

कैंप में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों आई सेक्ट कौशल मेगा केंद्र, मेराल, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन तथा न्यूचेक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को उपलब्ध रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों की जानकारी दी तथा चयन प्रक्रिया पूरी की।

आयोजन में करीब 100 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 12 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया, जबकि 9 युवक-युवतियों का प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर मौके पर ही निबंधन कराया गया।

इस दौरान अधिकारियों एवं नियोजकों ने युवाओं को अप्रेंटिसशिप के जरिए मिलने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्य अनुभव और रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार एवं प्रशिक्षण से जुड़े सवाल भी किए।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने के साथ-साथ उनके कौशल को रोजगार के अवसरों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप के आयोजन से जिले के युवाओं को कौशल विकास, व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!