टॉप न्यूज़

सात दिवसीय योग शिविर का समापन, लोगों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर

योग प्राणायाम के साथ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के सेवन की दी गई जानकारी, नेचुरोपैथी से किया गया उपचार

बलराम शर्मा 

गढ़वा (जनहित न्यूज लाइव)। शहर के बिशुनपुर नहर रोड स्थित आनंद मोहन तिवारी के आवासीय परिसर में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। भारत स्वाभिमान के जिला संगठन मंत्री सह मुख्य योग शिक्षक प्रदीप केशरी ने शिविर का समापन कराया। इस दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग, प्राणायाम एवं आसनों के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। शिविर में शुगर, मोटापा, उच्च रक्तचाप, थायरॉयड, नस-नाड़ी एवं जोड़ों तथा घुटने के दर्द जैसी समस्याओं में योग की उपयोगिता के साथ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के सेवन की जानकारी दी गई।

पतंजलि के योग एवं आयुर्वेद के साथ भारतीय शिक्षा बोर्ड, स्वदेशी, आचार्य कुलम और गुरुकुलम की गतिविधियों से भी लोगों को अवगत कराया गया। आनंद मोहन तिवारी ने विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों का नेचुरोपैथी पद्धति से उपचार किया। शिविर में

मुख्य रूप से श्रवण कुमार, विजय सोनी, अमन राज, देवेंद्र मिश्रा, श्रावणी कुमारी, पीयूष त्रिवेदी, रामा शीश दुबे, अनुग्रह नारायण दुबे, अनिल कुमार तिवारी, रवि रंजन तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी, विनय पासवान, राजेंद्र कुमार तिवारी, रविंद्र कुमार तिवारी, अरविंद कुमार तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!