टॉप न्यूज़
पंचायत सचिवों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव, बीडीओ ने जारी किया आदेश

मेराल। बीडीओ यशवंत नायक द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायत सचिवों के अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन किया गया है। परस्पर प्राप्त आवेदन के आधार पर पूर्व में आवंटित पंचायतों के अतिरिक्त प्रभार में संशोधन करते हुए पंचायत सचिव रेखा कुमारी को ग्राम पंचायत चेचरिया तथा दिव्या कुमारी को ग्राम पंचायत विकताम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीडीओ ने दोनों पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय के भीतर प्रभार का विधिवत आदान-प्रदान सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पंचायतों, कनीय एवं सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक तथा प्रमुख मेराल को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।



