टॉप न्यूज़

कोचिंग के लिए घर से निकली अंजलि एक माह से लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

मेराल। थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव निवासी मनोज राम की 14 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी करीब एक माह से लापता है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सोमवार को गढ़वा एसपी को आवेदन देकर बेटी की तलाश कराने तथा उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार अंजलि पिछले करीब आठ माह से मेराल थाना के समीप पाया नंबर 13 के सामने स्थित शिवानी कोचिंग सेंटर में प्रतिदिन पढ़ने जाती थी। इसी क्रम में 9 सितंबर, बुधवार को वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कोचिंग सेंटर में फोन कर जानकारी ली तो वहां से बताया गया कि अंजलि उस दिन कोचिंग आई ही नहीं थी। घटना के अगले दिन परिजनों ने मेराल थाना में अंजलि की गुमशुदगी की सूचना देते हुए आवेदन दिया। बाद में मनोज राम ने ललन चंद्रवंशी पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि एक माह बीत जाने के बाद भी अंजलि का कोई पता नहीं चल सका है। थाना स्तर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को उन्होंने गढ़वा एसपी को आवेदन सौंपा। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में गंभीरता से जांच कर अंजलि का पता लगाने और उसे सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!