टॉप न्यूज़

गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

बलराम शर्मा 

गढ़वा । डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार की देर रात्रि गढ़वा मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान का नेतृत्व गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार एवं सदर एसडीपीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में लगभग 50 महिला एवं पुरुष जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी एवं पूछताछ भी की गई। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से की गई। इस विशेष जांच अभियान में एसडीएम एवं एसडीपीओ के अलावे गढ़वा बीडीओ कुमार नरेंद्र, मेराल के सीओ यशवंत नायक, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा जेल प्रशासन से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल थे। प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान चलाकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जनहित में जारी 

ब☎️📞✉️

पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112

झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502

         झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!