टॉप न्यूज़

मेराल प्रखंड की समस्याओं को लेकर विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी सक्रिय, कई विभागों को भेजे प्रस्ताव : डॉ लालमोहन 

बलराम शर्मा

मेराल । प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक प्रस्ताव भेजकर विकास कार्यों में तेजी लाने की पहल की है। डॉ. लालमोहन ने कहा है कि प्रखंड क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए कल्याण विभाग को पत्राचार किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम, हड़ही पहाड़ी शिव मंदिर तथा हनुमान मंदिर ओखरगाडा जैसे स्थलों को पर्यटन सूची में शामिल करने की मांग की गई है। खेल एवं युवा कार्य विभाग को पत्र लिखकर मेराल प्रखंड मुख्यालय में आधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण तथा विभिन्न पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने की मांग शामिल है। वहीं प्रखंड मुख्यालय में बस स्टैंड/टैक्सी स्टैंड और सब्जी बाजार के लिए भूमि चिन्हित करने की मांग प्रशासन से की गई है। कृषि एवं पशुपालन विभाग को आधुनिक कोल्ड स्टोरेज निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही शिक्षा विभाग से अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन निर्माण की मांग की गई है। पेयजल समस्या को लेकर फ्लोराइड युक्त पानी से प्रभावित बौराहा गांव में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा चापानलों में फ्लोराइड निरोधक यंत्र लगाने की मांग की गई है। डॉ. लालमोहन ने कहा है कि विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी क्षेत्र की समस्याओं को सड़क से सदन तक मजबूती से उठा रहे हैं और जनता की मांग के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!