टॉप न्यूज़

एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में भव्य खाद्य महोत्सव का आयोजन

बच्चों ने पाक-कला में दिखाया अपना हुनर, स्वादिष्ट व्यंजनों से जीता सबका दिल

बलराम शर्मा 

रांची । एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, नया टोली सिमलिया (रातू) के प्रांगण में शनिवार को भव्य खाद्य महोत्सव ‘फूड फेस्ट’ का आयोजन ने पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और स्वाद की खुशबू से भर दिया। इस भव्य खाद्य महोत्सव में कक्षा 5वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अद्भुत पाक कला (Cooking Skills) का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिसर में जगह-जगह आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए, जहाँ विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की प्रस्तुति, सजावट और स्वाद ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का दिल जीत लिया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और रचनात्मकता का अनोखा माहौल देखने को मिला।

अतिथियों ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के फाउंडर शिव कुमार विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथियों के रूप में राम लगन विश्वकर्मा, शिक्षक प्रदीप कुमार, समाजसेवी अशोक शर्मा, विद्यालय के निदेशक कार्तिक विश्वकर्मा, प्रिंसिपल शोभा देवी, वाइस प्रिंसिपल सच्चिदानंद आदि ने दीप जलाकर किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए सभी इंस्टॉल का निरीक्षण के साथ उनके द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों को चखते हुए उनकी सोच और उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बच्चों की प्रतिभा बनी आकर्षण का केंद्र

फूड फेस्ट में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के भारतीय एवं आधुनिक व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने न केवल स्वाद का ध्यान रखा, बल्कि व्यंजनों की स्वच्छता, सजावट और प्रस्तुति में भी अपनी विशेष प्रतिभा दिखाई। कई स्टॉल अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहा जहाँ सभी ने व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

शिक्षकों और प्रबंधन का रहा विशेष सहयोग

फूड फस्ट के आयोजन का सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन दयानंद विश्वकर्मा द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को यादगार बनाने में सहयोग दिया।

शिक्षा के साथ हुनर को बढ़ावा

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है। फूड फेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने, टीम भावना विकसित करने और अपनी प्रतिभा को मंच देने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। यह फूड फेस्ट विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!