टॉप न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, जामताड़ा में हुई कार्रवाई

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद मंडल कारा स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में शौच जाने की बात कहने पर पुलिस ने कैदी वाहन को रोका।

पुलिस के अनुसार, वाहन रुकने के बाद सुजीत सिन्हा ने कथित रूप से एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया तथा घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान और जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!