बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पेयजल की समूचित व्यवस्था को लेकर किया बैठक
पेयजल समस्या के समाधान हेतु झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश

झार जल पोर्टल का टोल फ्री नंबर 1800-3456-502 दर्ज करा सकते हैं अपनी समस्या
गढ़वा । प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका शुभम बेला टोप्पो की अध्यक्षता में रंका प्रखंड में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु प्रखंड के सभी मुखिया, सभी पंचायत सचिव एवं कनीय अभियंता (PHED) के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पेयजल से संबंधित समीक्षा बैठक में विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निदेश दिए गयें। ग्रीष्म ऋतु में प्रखंड रंका अंतर्गत पेयजल व्यवस्था संबंधित समस्या को बैठक में चर्चा किया गया एवं सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया कि अपने पंचायत में झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। झार जल पोर्टल का टोल फ्री नंबर 1800-3456-502 एवं मोबाइल ऐप को प्रचार प्रसार करने हेतु सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। सभी पंचायतों में पेयजल से संबंधित शिकायत पंजी खोलने हेतु सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि जो चापाकल जिसका रड एवं पाइप खराब है, जो चापाकल सूख गया है एवं जिसका बोर धंस गया है उसकी सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।



