पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर मेराल पहुंचकर बीमार समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता का जाना हाल, बाजार में शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर की चर्चा
बलराम शर्मा
मेराल। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर बुधवार को मेराल पहुंचने पर समाजसेवी सह झामुमो नेता अजय प्रसाद गुप्ता के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर वे उनके घर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अजय प्रसाद गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके और परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना। बता दें कि अजय गुप्ता विगत तीन माह से अस्वस्थ है जिनका इलाज दिल्ली एम्स से चल रहा है।

इसके बाद श्री ठाकुर मेराल बाजार निवासी कैलाश प्रसाद सौंडिक की पत्नी तथा कृष्णा प्रसाद सौंडिक, प्रमोद महाजन एवं सुनील कुमार की माताजी के निधन के उपरांत आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने मौके पर मौजूद झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, दशरथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, राजेश बैठा सहित अन्य कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के लोगों का हालचाल भी जाना। इस दौरान मेराल प्रखंड के विकास, जनसमस्याओं और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम, वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान, चंदन जायसवाल, आशीष कुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी विष्णु कांत सहित अन्य कई लोग थे।




