Uncategorized

बाथरूम में फिसलकर गिरने से मुखिया के ससुर का निधन, गांव में पसरा मातम

मेराल। थाना मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत मेराल पश्चिम की मुखिया उर्मिला देवी के ससुर एवं युवा समाजसेवी मुन्ना राम के पिता अकल राम (70) का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। बाथरूम में अचानक फिसलकर गिरने के बाद वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बताया गया कि अकल राम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार दोपहर वे बाथरूम गए थे, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गिरकर बेहोश हो गए। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास से पहले ही उनकी सांसों की डोर टूट चुकी थी।
अकल राम की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। अपनों को खोने के गम में परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। करुण क्रंदन और परिजनों की आंखों से छलकते आंसुओं ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। देखते ही देखते यह दुखद खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने लगे।
सूचना मिलने पर देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, रामाधार राम, नथुन राम, अजय राम, संजय राम, नंदू राम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं सामाजिक लोग उनके आवास पहुंचे। सभी ने अकल राम के अंतिम दर्शन कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में उन्हें धैर्य रखने का संबल दिया।
परिजनों के अनुसार अकल राम का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह आठ बजे स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!