दिल्ली NCR

मेराल बाजार शिवाला तालाब छठ घाट पर तीसरे वर्ष होगा भव्य आयोजन

छठ पूजा समिति का पुनर्गठन, संजीव कुमार उर्फ सुभाष चंद्रा को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बलराम शर्मा

मेराल। बाजार टोला स्थित शिवाला मंदिर के समीप सोमवार की देर शाम छठ महापर्व के भव्य आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। कृष्णा प्रसाद शौंडिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बाजार टोला के कई गणमान्य तथा स्थानीय लोगों के साथ दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। बैठक में शिवाला तालाब छठ घाट पर लगातार तीसरे वर्ष छठ महापर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के आंचल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और शिवाला तालाब छठ घाट पर इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। छठ महापर्व की पवित्रता, परंपरा और सामाजिक एकता को ध्यान में रखते हुए आयोजन को यादगार बनाने के लिए स्थानीय लोगों और युवाओं में विशेष उत्साह है।

सर्वसम्मति से गठित की गई नई समिति

छठ महापर्व के सफल संचालन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छठ पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संजीव कुमार उर्फ सुभाष चंद्रा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेंद्र साव, लवकुश ठाकुर, आशीष पटवा, हेमंत कालिया और रंजन शर्मा को सौंपी गई।
समिति में प्रकाश चंद, चंदन कुमार और दीपक राज को सचिव बनाया गया, जबकि मनोज कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

आठ लोगों को बनाया गया मुख्य संरक्षक

समिति के मार्गदर्शन और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व मुखिया देवी शरण पासवान, कृष्णा प्रसाद शौंडिक, देव कुमार जायसवाल, शिव शंकर ठाकुर, शिवकुमार प्रसाद, प्रमोद महाजन, धनंजय शर्मा और बिगन साव को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।

आयोजन को भव्य बनाने पर जोर

बैठक में उपस्थित लोगों ने छठ घाट की व्यवस्था, आयोजन की तैयारियों और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से महापर्व को भव्य रूप देने पर विचार-विमर्श किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध जनों से सहयोग की अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर विवेक कुमार कालिया, निशांत कुमार, प्रिंस कुमार, धीरज कुमार, अश्विनी कुमार, राहुल कुमार, प्रभात कुमार, नितिन कुमार शौंडिक, विकास कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!