टॉप न्यूज़

गांधी जयंती पर समाहरणालय में महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक नमन

गढ़वा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गढ़वा समाहरणालय परिसर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, सद्भाव एवं मानव सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। गांधी जयंती उनके विचारों को आचरण में उतारने की प्रेरणा देने वाला अवसर है। वहीं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शांति, सहिष्णुता, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!