टॉप न्यूज़

शत प्रतिशत अनुदान पर 120 महिला किसानों के बीच 500 किलो अरहर बीज का वितरण

मेराल। प्रखंड के चेचरीया पंचायत अंतर्गत चेचरीया गांव में कृषि विभाग एवं जेएसएलपीएस (JSLPS) के संयुक्त तत्वावधान में एनएमएनएफ (NMNF) क्लस्टर के अंतर्गत शुक्रवार को 120 महिला किसान दीदियों के बीच 500 किलोग्राम अरहर बीज का शत-प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दलहन उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस मेराल गिरिजेश कुमार शर्मा, जिला से आए प्रदान संस्थान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार एवं प्रभात जी, साथ ही मेराल एफपीओ (FPO) के सीईओ अभिषेक जी ने संयुक्त रूप से महिला किसान दीदियों के बीच अरहर बीज वितरित कर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि दलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही महिलाओं की कृषि में सक्रिय भागीदारी से आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एफटीसी (FTC) राजदेव बाड़ा, सीसी (CC) मनोज कुमार चौरसिया एवं ओमप्रकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिला दीदियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर योजना की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!