Uncategorized
मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर डीसी ने की कड़ी कार्रवाई

बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका को किया गया चयनमुक्त
गढ़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही और पैसा मांगने के आरोप की पुष्टि होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मतदान केंद्र संख्या-383 की बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका जबीला खातून को चयनमुक्त करने का निर्देश दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। साथ ही, मतदान केंद्र संख्या-383 के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खपरो के सहायक अध्यापक कन्हाई प्रसाद को नया बीएलओ नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


