टॉप न्यूज़

मेराल प्रखंड मुख्यालय में 21 अक्टूबर को होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

अस्पताल चौक पर शाम पांच बजे जुटेंगे सभी मंडपों के जुलूस, शिवाला तालाब में होगा प्रतिमा विसर्जन

बलराम शर्मा

मेराल। प्रखंड मुख्यालय में शारदीय नवरात्र के सफल संचालन एवं समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर मंगलवार को प्रसिद्ध मां सायर देवी धाम के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यालय के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों के प्रतिनिधियों एवं देवी धाम समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में नवरात्र के सफल संचालन, प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों, जुलूस के निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 21 अक्टूबर, बुधवार को शाम पांच बजे सभी दुर्गा पूजा मंडपों की प्रतिमाओं एवं विसर्जन जुलूस का मिलन अस्पताल चौक पर होगा। इसके बाद सभी जुलूस एक साथ मेन रोड एनएच 39 से बस स्टैंड होते हुए पुरानी बाजार मार्ग के रास्ते प्रसिद्ध मां सायर देवी धाम के समीप स्थित शिवाला तालाब पहुंच कर विधि विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। बैठक में विसर्जन जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकालने तथा पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने धार्मिक परंपराओं और आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर सहमति जताई। बैठक में देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, मुखिया रामसागर महतो, मोतीचंद प्रसाद, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, नवीन जायसवाल, नाथुन राम, धनंजय चौधरी, मनोज जायसवाल, विजय गुप्ता, रुपू महतो, अशोक मेहता, सुदर्शन चौधरी, मथुरा बैठा, लल्लू प्रसाद, राम लखन मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!