टॉप न्यूज़
‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान में चिनियां के 125 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

गढ़वा । जिले के चिनिया प्रखंड में झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां दस्तावेज़ सत्यापन और कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट के बाद सफल अभ्यर्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने अपने हाथों से 125 लर्निंग लाइसेंस वितरित किए।
डीटीओ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों से शिविर में आने से पहले Sarathi Portal पर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज़ एवं शुल्क की ऑनलाइन रसीद साथ लाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि चिनिया से शुरू हुआ यह अभियान जल्द ही जिले के अन्य प्रखंडों और पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा।



