टॉप न्यूज़

नवादा मोड़ से रंका मोड़ तक सड़क निर्माण एक सप्ताह में पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीसी 

गढ़वा। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने गढ़वा शहर के रंका मोड़ से नवादा मोड़ तक निर्माणाधीन सड़क को शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संवेदक को एक सप्ताह के भीतर दूसरे लेन का अधूरा निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा का पालन नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि सड़क निर्माण में बाधा बने बिजली के पोल और तारों को शिफ्ट करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा शेष पुराने पोल भी जल्द हटाए जाएंगे। इसके बाद अधूरे हिस्से का निर्माण तेजी से पूरा कराया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि एक तरफ सड़क बनने और दूसरी तरफ निर्माण अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, शिवालय कंस्ट्रक्शन तथा स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!