रहनुमा कमिटी के स्वागत मंच पर अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

मुहर्रम केवल शहादत की याद का पर्व ही नहीं, बल्कि मानवता, त्याग और आपसी सौहार्द का भी संदेश देता है : अतहर अली
बलराम शर्मा
मेराल । मुहर्रम के अवसर पर रहनुमा कमिटी द्वारा लगाए गए स्वागत मंच पर जुलूस में शामिल अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अकीदतमंदों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच पर पहुंचे सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कमिटी के सरपरस्त अतहर अली अंसारी ने कहा कि मुहर्रम केवल शहादत की याद का पर्व ही नहीं, बल्कि मानवता, त्याग और आपसी सौहार्द का भी संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर कमिटी के मो. मुख्तार अंसारी, इमाम मेहदी, अब्दुल हमीद, सलीम अंसारी एवं अलीशेर अंसारी की देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कमिटी के सदर सद्दाम अंसारी, सेक्रेटरी इकबाल अंसारी, खजांची अब्दुल जब्बार, नायब सदर शाहिद अनवर तथा नायब सेक्रेटरी बहाउल मुस्तफा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य अमजद अंसारी, साजिद राजा, असगर अंसारी, नौशाद अंसारी, हसन अंसारी, इमरान अंसारी, उमर अंसारी, अंबर अंसारी, रमजान अंसारी, गफ्फार अंसारी, फारूक अंसारी, मोहम्मद कादरी, सोहराब अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, इरफान अंसारी, युनुस अंसारी, निजाम अंसारी, आलम अंसारी, नसरुल्लाह अंसारी, फरीद अंसारी, शहादत अंसारी, आजाद अंसारी एवं मेराज अंसारी सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



