नाबालिग किशोर के लापता होने से परिजनों में चिंता, थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

मेराल । थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर राजा कुमार चौधरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर के पिता मनोज कुमार चौधरी ने मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए खोजबीन की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, राजा 27 जून की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने बताया कि चार फिट का लम्बा राजा कुमार घर से निकलते समय सफेद रंग की शर्ट, काले रंग का पैंट पहना हुआ था। पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर शीघ्र खोजबीन करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यदि किसी व्यक्ति को राजा कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मेराल थाना या परिजन के मो. 8002330476 पर सूचना देने का आग्रह किया है।

