टॉप न्यूज़

जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों ने बीडीओ को आवेदन सौंप कर मांगा क्षतिपूर्ति अवकाश

दूसरे प्रखंडों में मिल रहा क्षतिपूर्ति अवकाश, मेराल के शिक्षकों ने भी उठाई मांग

बलराम शर्मा 

मेराल । जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त मेराल प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग को लेकर बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। शिक्षकों ने आवेदन के माध्यम से जनगणना कार्य के दौरान अवकाश अवधि में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मेराल प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनके द्वारा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक निर्धारित अवधि में जनगणना संबंधी कार्य संपन्न कराया गया। शिक्षकों का कहना है कि झारखंड सरकार के नियमानुसार अवकाश की अवधि में सरकारी कार्य करने वाले कर्मियों को उसके एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश का प्रावधान है। शिक्षकों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि जिले के भवनाथपुर एवं गढ़वा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश दिए जाने के संबंध में पत्र जारी किया जा चुका है। ऐसे में मेराल प्रखंड में भी जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है। आवेदन पर विनोद राम, विजय पाल, अरविंद कुमार सिंह, शंभू चौधरी, रविंद्र प्रसाद, नितिन मुकेश, फखरुद्दीन अंसारी, रीतेश कुमार, अर्जुन राम, राजेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, शारदा कुमारी एवं कमल सहित अन्य शिक्षकों के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!