टॉप न्यूज़

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेराल हाई स्कूल में होगा भव्य सामूहिक योग महोत्सव

मेराल । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 7 बजे से मेराल हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय भव्य सामूहिक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन एवं पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। योग के माध्यम से स्वास्थ्य, समृद्ध एवं सशक्त समाज तथा राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णुकांत, मुखिया रामसागर महतो, उर्मिला देवी, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, चंद्रमणि पाठक, पूर्व मुखिया “शिक्षिका” सुषमा कुशवाहा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!