टॉप न्यूज़

किसानों की समस्याओं पर मेराल में भाजपा का हल्लाबोल उग्र प्रदर्शन

महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : भाजपा

बलराम शर्मा

मेराल । किसानों की ज्वलंत समस्याओं और राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। नेताओं ने कृषकों के बकाया धान मूल्य का भुगतान करने, चुनाव के समय किसानों को 3200 प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि पैक्सों में बेचे गए धान का बकाया मूल्य भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र प्रखंड नाजिर सुनील कुमार को सौंपा गया। मांग पत्र में किसानों को धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बकाया धान मूल्य का भुगतान करने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, सब्सिडी पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, समुचित सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को पुनः चालू करने तथा घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराने आदि शामिल था। रोष पूर्ण प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, राजेश कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का जिला प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, हरेंद्र कुमार द्विवेदी, मनोज जायसवाल, रामाकांत गुप्ता, विकास द्विवेदी, कमला देवी, सबरुन बीबी, इंदेश पांडे, देवाकांत ओझा, संजय गुप्ता, भोला पासवान, रितेश अग्रवाल, सुनील ठाकुर, सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कंचन पांडे तथा धन्यवाद ज्ञापन मुखिया राम प्रताप साह के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!