टॉप न्यूज़

झारखंड में तीन दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के DC बदले

गढ़वा DDC पशुपति नाथ मिश्रा बने गढ़वा के DC 

गढ़वा के अतिरिक्त देवघर और खूंटी को मिले नए DC 

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला

गढ़वा DC अनन्य मित्तल जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए

रांची । राज्य सरकार ने तीन दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तीन जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा के उपायुक्त बनाए गए हैं, जबकि अनन्य मित्तल जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं। सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से हटाकर देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार पलामू डीसी जावेद हुसैन अब खूंटी के डीसी होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, छवि रंजन को खेलकूद विभाग का तथा कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को सुवर्णरिखा परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दूसरी ओर, विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को अपने वेतनमान में नियुक्त किया गया है। अंजली यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!