टॉप न्यूज़

मेराल : एचपी गैस एजेंसी की मनमानी से तपती धूप में घंटों लाइन में खड़ा रहने के लिए मजबूर हैं उपभोक्ता 

44 डिग्री तापमान में सरकार के गाइडलाइन के बावजूद गैस के लिए तपती धूप में खड़ा रहने के लिए मजबूर हैं लोग 

उपभोक्ताओं ने डीएसओ से का है एजेंसी, गढ़वा होंडा शोरूम के बगल में धड़ले से बांटा जाता है गैस, मेराल में नियमित हो गैस का वितरण : उपभोक्ता

बलराम शर्मा 

मेराल । एचपी गैस एजेंसी की लापरवाही और मनमानी की वजह से 44 डिग्री पर तापमान में गैस उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। मेराल तथा आस पास के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं की लंबी कतार रविवार की सुबह से ही एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर लग गई। लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी गोदाम के बाहर सड़क किनारे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे परंतु 4:00 बजे तक इन्हें जब गैस नहीं मिला तो इनका सब्र का बांध टूट गया और हंगामा करने लगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि मेराल का एजेंसी गढ़वा होंडा शोरूम के बगल में धड़ले से गैस का वितरण किया जाता है, जबकि मेराल के उपभोक्ताओं को सप्ताह में एक दिन रविवार को बुलाया जाता है, इसके बाद भी इन्हें गैस नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए ऑनलाइन नंबर लगाने के बाद एजेंसी द्वारा बुलाने पर 5 घंटा इंतजार करने के बाद भी गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता मनोज कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल, यूनुस अंसारी, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सोनी, उर्मिला देवी, संजय राम, जावेद अंसारी, दुर्गावती देवी, विमलेश सिंह, राकेश सोनी, गणेश साव, जब्बार अंसारी, सुदीप कुमार सुमन, लक्ष्मण राम, फूलकुमारी देवी, भारती देवी, सविला बीवी आदि लोगों का आरोप है कि हम सभी लोग घंटों से लाइन में गैस के लिए इंतजार कर रहे हैं, जबकि एजेंसी के लोगों द्वारा अपनी मनमानी और दबंगई दिखाते हुए यहां खड़े उपभोक्ताओं को छोड़कर पिकअप में गैस भरकर गढ़वा ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर मेराल के सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक ने जब एजेंसी के मालिक से बात किया तो उसने तुरंत गैस वितरण करने की बात कही। लोगों का यह भी आरोप है कि नियम को तक पर रखकर एजेंसी के मालिक द्वारा गढ़वा के होंडा शोरूम के बगल में धड़ले से गैस का वितरण किया जाता है और स्थानीय उपभोक्ता को घंटों लाइन में खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है। उपभोक्ताओं ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मेराल में नियमित गैस वितरण करने का मांग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!