बसपा जिला कमेटी का हुआ पुनर्गठन, नंदा पासवान को दूसरी बार मिला जिला का कमान

बसपा कार्यकर्ता किसी पार्टी विशेष को हराने जीताने के लिए नहीं बल्कि अपने जीतने के लिए अपने को तैयार करना होगा : रामचंद्र त्यागी
बलराम शर्मा
मेराल । बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई गढ़वा की बैठक किस्मती नर्सिंग कॉलेज में जिलाध्यक्ष नंदा पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामचंद्र त्यागी (यूपी के पूर्व एमएलसी) तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम सहित विधानसभा तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए रामचंद्र त्यागी ने कहा कि सम्पूर्ण विकास की कुंजी राजनीतिक सत्ता में है। बहुजन समाज में भाईचारा बनाकर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा। हम लोगों को किसी पार्टी विशेष को हराने जीताने के लिए नहीं बल्कि अपने जीतने के लिए अपने आप को तैयार करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक को प्रदेश महासचिव सुनीता देवी, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, बसपा नेता शेर अली, जोन प्रभारी चंद्रशेखर दास, मुंगेश्वर राम, ब्रह्मदेव राम, हरी राम, उमाशंकर राम, सतेन्द्र बैठा आदि ने संगठन को संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए एक बहुआयामी सुझाव दिए। चर्चा के बाद जिला कमेटी का पुनर्गठन करतेेे हुए नंदा पासवान को दूसरी बार जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा गया।
टीम में उपाध्यक्ष सुनेश्वर राम, महासचिव ज्ञानी राम, सचिव विगु राम, कोषाध्यक्ष राम ध्यान राम, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका सिंह खरवार को बनाया गया साथ ही बहुजन वोलेंटियर फ़ोर्स के जिला संयोजक रामाधार राम को बनाया गया। साथ ही सुदीप कुमार सुमन एवं संजय राम को गढ़वा विधानसभा प्रभारी तथा मोतीराम को अध्यक्ष तथा भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी आलम अंसारी एवं नरेश राम को तथा अध्यक्ष ललन राम को बनाया गया। बैठक के अंत में प्रदेश महासचिव एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




