टॉप न्यूज़

किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस 

नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और मानवीय करुणा है : प्रमुख

बलराम शर्मा 

मेराल । किस्मती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, अनुपम कुमार दुबे तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी द्वारा केक काटकर इस दिवस को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के महत्व और इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और मानवीय करुणा है। नर्स समाज और स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने छात्राओं को सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं जागरूक किया गया।

संस्थान के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा बड़ा कठिन मानव धर्म है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा महामारी के समय लोग एक दूसरे को सामने से देखना पसंद नहीं करते थे, अपने मुंह मोड़ लेते थे उस विकट परिस्थिति में भी नर्स अपनी जान जोखिम में डालकर सबकी जान बचा रहे थे। कार्यक्रम में शिक्षक ओकेंद्र पाल, विकास कुमार मिश्र, पंकज कुमार, शिक्षिका ममता कुमारी, रितु कुमारी, पिंकी कुमारी, संध्या कुमारी, संस्थान के सहयोगी कर्मचारी विद्या भारती, लव चंद्रवंशी राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन संस्थान की शिक्षिका अंजनी कुमारी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!