मेराल में आधुनिक डिजिटल सुविधा युक्त एकलव्य एकेडमी का शुभारंभ

डिजिटल सुविधाओं से लैस शिक्षण संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा : प्रमुख दीपमाला कुमारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कक्षा 5वीं से 12वीं तक के सभी विषयों की पढ़ाई आधुनिक डिजिटल सुविधा से कराई जएगी : निदेशक
बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के डंडई रोड में गुरुवार को एकलव्य एकेडमी का शुभारंभ किया गया। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल साह, नवीन कुमार जायसवाल द्वारा पुलिस पदाधिकारी प्रेमप्रकाश पांडेय, एसआई अखिलेश्वर तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था के निर्देशक प्रशांत चौबे ने बताया की संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की पढ़ाई अत्यधिक डिजिटल सुविधा के साथ प्रदान करेगा।

उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आधुनिक डिजिटल सुविधा युक्त शिक्षण संस्थान खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को ट्यूशन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। डॉ. अनिल साह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह संस्थान सुनहरे भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं भौगोलिक कारणों से बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाने वाले छात्रों के लिए एकलव्य एकेडमी बेहतर अवसर प्रदान करेगी। मौके पर संस्था के प्रोपराइटर रामाशंकर चौबे ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। यहां इंग्लिश स्पोकन के साथ रेलवे, एसएससी, जीडी, जेएसएससी, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, पॉलिटेक्निक तथा नवोदय विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उनका उद्देश्य मेराल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से लैस एकलव्य एकेडमी की स्थापना की गई है।

इससे पहले संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और मोमेंटो भेंट कर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मुखिया पति मुन्ना राम, सुरेंद्र गोस्वामी, हरेंद्र चौधरी, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, एसजीएन किंडर गार्डन के निदेशक धर्मेंद्र देव, एस बी एकेडमी के डायरेक्टर मदन यादव, द इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विनोद कमार, लक्ष्मण बैठा, छोटे लाल कुशवाहा, पप्पू यादव, अमरेंद्र मिश्रा, बंशीधर मिश्रा, आनंद पाठक, शहादत अंसारी, अजय तिवारी, ज्ञानरंजन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

