टॉप न्यूज़

डीसी-एसपी ने मेराल में जय भवानी संघ के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, दी नवरात्र की शुभकामनाएं

एसपी ने कहा- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क

बलराम शर्मा
मेराल। शारदीय नवरात्र की भक्ति और आस्था के बीच शनिवार को सप्तमी तिथि के अवसर पर मेराल बस स्टैंड स्थित जय भवानी संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन जिले के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान पूजा स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों एवं बच्चों की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने जिलेवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सभी लोग पूरी श्रद्धा, भक्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने लोगों को आश्वस्त किया कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, जय भवानी संघ के अध्यक्ष नवीन जायसवाल, सचिव रामजी सोनी, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल, मनीष जायसवाल, मनदीप सोनी, पंकज जायसवाल, अशोक, दिनेश प्रजापति, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, संतोष सोनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जय भवानी संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार जायसवाल ने श्रद्धालुओं से नवमी तिथि के अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद तथा महाप्रसाद ग्रहण करने का अपील किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ नवरात्र मनाने का भी आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!