टॉप न्यूज़

डॉ. लालबहादुर साह ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी का किया अभिनंदन

मेराल। प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. लालबहादुर साह ने सोमवार की शाम मेराल थाना पहुंचकर नवपदस्थापित थाना प्रभारी श्री रवि कुमार केसरी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जानकारियों एवं सामाजिक सरोकार के विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

डॉ. साह ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर पुलिस-जनसहयोग की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई। वहीं थाना प्रभारी श्री रवि कुमार केसरी ने भी क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!