दिल्ली NCR

खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में मेराल झामुमो ने किया उग्र प्रदर्शन

हाईस्कूल से प्रखंड मुख्यालय तक निकली विरोध रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

बलराम शर्मा 

मेराल। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर उग्र धरना-प्रदर्शन किया गया। इससे पहले मेराल हाईस्कूल से झामुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर विरोध रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधेयक वापस लेने की मांग की। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद रैली धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गई। प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी सह केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज कुमार ठाकुर, जिलाध्यक्ष शम्भु राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, युवा नेता अतहर अली सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था में खनिज संपदा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने खान-खनिज विधेयक-2026 को लेकर झामुमो की आपत्तियां व्यक्त करते हुए कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े निर्णयों में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।जिलाध्यक्ष शम्भु राम ने कहा कि खान-खनिज संशोधन विधेयक-2026 चोरी से लाया गया बिल है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाया जाएगा। उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का उपयोग राज्य के विकास, रोजगार और स्थानीय जनता के हित में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, मुखिया रामसागर मेहता, मनदीप सिंह, रामाशीष राम, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, विनोद कुमार जयसवाल, राजेश बैठा, कामेश्वर चौधरी, जैनेंद्र सिंह, बबलू दुबे, अनिल प्रसाद, शिव मंगल चौधरी, सुनील सिंह, गुलबहार खान, लक्ष्मी विश्वकर्मा, मानदेव बैठा, मैनुलाह अंसारी, मजमूदिन अंसारी, पंचम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बबलू सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!