टॉप न्यूज़

श्री बकेश्वर नाथ उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंका में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित

विद्यार्थियों को गुरु की महिमा, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया गया प्रेरित

बलराम शर्मा 

मेराल। शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठन “शिक्षा समाज संस्कृति” के सौजन्य से श्री बकेश्वर नाथ उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंका के प्रांगण में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा ने की। उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यापक हरिनंदन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु की महिमा एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मेराल के छड़ व्यवसायी ज्ञानरंजन मिश्रा ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने बच्चों के बीच डायरी और कलम वितरित किए तथा “शिक्षा समाज संस्कृति” को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण एवं गीत प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में विद्यार्थी जीवन के विविध रंग देखने को मिले। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ भाषण और गीत गायन जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं। इनसे बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक प्रतिभा का विकास होता है।समारोह के दौरान खेल दिवस पर आयोजित UMANG 2026 के सभी विजेताओं एवं प्रतिभा सम्मान परीक्षा 2026 में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर “शिक्षा समाज संस्कृति” के अध्यक्ष अमित कुमार विनि, सचिव नरेंद्र गुप्ता, सदस्य हरिहर, रविंद्र, दिनेश, अनुराग, रामरूच एवं मनीष सहित सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!