टॉप न्यूज़

एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सतत प्रयास और आदर्श जीवन की दी प्रेरणा

बलराम शर्मा 

मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका धैर्य, आदर्श, क्षमता, विद्वता और शिक्षा के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों एवं पदचिह्नों पर चलकर विद्यार्थी अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय रहा है। उन्हें अपने शिक्षक जीवन से विशेष लगाव था। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हमें यह संदेश देता है कि सफलता प्राप्त करने के बाद भी प्रयासों को विराम नहीं देना चाहिए, बल्कि निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। शिक्षक से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक का उनका सफर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। मौके पर शिक्षिकाएं एवं शिक्षक खुशबू कुमारी, पंकज कुमार पासवान, सूर्य प्रकाश, संजय कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, पूजा कुमारी, संजय ठाकुर, दुर्गेश राम, पंकज चौधरी, नेहा कुमारी, विभा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!