टॉप न्यूज़

मेराल के सभी शिवालयों में अंतिम सोमवारी पर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़, पहाड़ी शिव स्थान पर लगा मेला

रुद्राभिषेक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

मेराल। श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर प्रखंड मुख्यालय के पहाड़ी शिव स्थान समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, विशेष पूजन एवं जलाभिषेक किया गया। पहाड़ी शिव स्थान पर आयोजित मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, युवा समाजसेवी धनंजय चौधरी, रुपू महतो, मदन यादव, रोहित कुमार, कमलेश कुमार एवं पूजा समिति के पदाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय रहा।

इस अवसर पर कलाकारों ने शिव पार्वती विवाह सहित एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत से श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव राकेश कुमार, संचालन अरविंद महतो, रामजी कुशवाहा, सुनील कुमार, मुरली महतो, उपेंद्र बैठा, लालदीप कुशवाहा, नंदू महतो एवं राजकुमार महतो सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेला में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने विभिन्न व्यंजनों के साथ-साथ संस्कृति कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!