टॉप न्यूज़

पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष राम प्रसाद यादव के निधन पर राजद ने जताया शोक

जिला कमेटी इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है : करीब अंसारी

गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल जिला कमेटी ने रंका प्रखंड के शिंजो गांव निवासी तथा पार्टी के पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष राम प्रसाद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने शोक संदेश जारी कर कहा कि राम प्रसाद यादव के निधन से पार्टी ने एक समर्पित, कर्मठ एवं संवेदनशील नेता को खो दिया है। उनका निधन पार्टी, उनके परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राम प्रसाद यादव जीवनभर पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समर्पित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

राजद जिला कमेटी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला कमेटी इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!