टॉप न्यूज़

मेराल के संगबरिया से 13 वर्षीय छात्र लापता : स्कूल से घर नहीं लौटा ; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

बलराम शर्मा 

मेराल । थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव निवासी दिलीप साह का 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार 12 मई मंगलवार को लापता हो गया है। शुभम मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह दोपहर बाद तक घर वापस नहीं लौटा तो पूरा परिवार गांव घर के साथ-साथ रिश्तेदारों के यहां भी खोज बिन किया परंतु कहीं पता नहीं चला तो थक हार कर बुधवार की सुबह में दिलीप साह के द्वारा मेराल थाना पुलिस को आवेदन देकर शुभम को अपने स्तर से खोजने की गुहार लगाई है। उन्होंने आम जनता से भी शुभम को खोजने में मदद की अपील करते हुए कहा है कि शुभम सरकारी स्कूल ड्रेस पहने हुए है, गेहुआं गोरा रंग का शुभम की लंबाई 4 फीट 5 इंच है वह हिंदी में बोलता है। परिवार का अनुरोध है कि यदि किसी को उक्त हुलिया का बच्चा दिखे या मिले तो इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 9693259562 या मेराल थाना प्रभारी का फोन नंबर 95824 93683 पर दें, साथ ही इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि शुभम को जल्द सकुशल घर वापस लाने में मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!