मेराल में निकाली गई भव्य बाइक मंगला शोभायात्रा

जय श्री राम के जयकारों से गुंजा मेराल
बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के पूर्वारा टोला से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के बैनर तले रामनवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस (बाइक शोभा यात्रा) निकल गई। दीपक कुमार की अध्यक्षता में जुलूस का नेतृत्व क्लब के सचिव कृष्णा कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, सतीश कुमार, संरक्षक अभिषेक कुमार मेहता आदि कर रहे थे। जुलूस को सफल बनाने में सदस्य श्याम कुमार, सियाराम कुमार, अजित कुशवाहा, पंकज कुमार, सूरज कुमार, अक्षय कुमार, त्रिदेव कुमार, धनंजय चौधरी, सुनील कुमार, पचू महतो, सुरेश साह, देवब्रत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़का खलिहान से निकल गई शोभायात्रा हरिजन टोला, शिवनगर, राजपुर, नेनुआ मोड, मुडल टोला, हॉस्पिटल चौक, बस स्टैंड, बाजार टोला होते हुए मां सायर देवी धाम पर पहुंच कर समापन हुआ।




