टॉप न्यूज़

गढ़वा डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह करने का मामला

जिला प्रशासन ने आमजनों एवं पदाधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की, संदिग्ध संदेशों पर न करें भरोसा

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के नाम एवं पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जाने की जानकारी जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी प्रोफाइल अथवा संदिग्ध नंबर से आने वाले किसी भी व्हाट्सएप या फेसबुक संदेश को सत्य मानकर उस पर कार्रवाई न करें। ऐसे संदेशों के माध्यम से यदि किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा आर्थिक सहायता/लेन-देन से संबंधित अनुरोध किया जाता है, तो किसी भी परिस्थिति में जानकारी साझा न करें।

प्रशासन ने आम नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश, प्रोफाइल अथवा अनुरोध की वास्तविकता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें। विशेष रूप से आर्थिक लेन-देन या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सत्यापन करना जरूरी है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि साइबर ठगी एवं पहचान के दुरुपयोग से बचने के लिए लोगों का जागरूक और सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से कोई संदिग्ध संदेश, अनुरोध या प्रोफाइल दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित कार्यालय अथवा पुलिस प्रशासन को दें।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि फर्जी पहचान के जरिए भेजे जा रहे ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं और बिना सत्यापन किसी भी प्रकार की जानकारी या धनराशि साझा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!