मुखिया ने 80 छात्रों के बीच वर्मा गेस का वितरण कर किया उत्साहवर्धन
विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करते आ रही हूं : फुलमंती देवी

मेराल । प्रखंड के हासनदाग की मुखिया फुलमंती देवी द्वारा बुधवार को स्थानीय ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान में अध्यनरत बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी में लगे 80 विद्यार्थियों के बीच अपने निजी कोष से वर्मा गेस का वितरण पर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मुखिया पति हरेंद्र चौधरी ने कहा कि फुलमंती देवी जब से निर्वाचित हुई है तभी से अध्यनरत विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करते आ रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के बीच वर्मा गेस (गाइड पुस्तक) का वितरण किया गया ताकी सभी पुस्तक के सहयोग से बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सके। पुस्तक मिलने के बाद सभी बच्चे काफी खुश नजर आए और मुखिया जी के प्रति आभार जताया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक शिवदत्त चौधरी, पूर्व वार्ड सदस्य संतोष चौधरी ने कहा ज्ञान गंगा कोचिंग संस्थान में अध्ययन करने वाले कई विद्यार्थी विभिन्न पदों पर नौकरी कर रहे हैं। जिसमें कमलेश चौधरी नगरपालिका में जेई के पद पर कार्यरत है, इसी तरह शिवम कुमार चौबे और चंदन कुमार चौधरी सीआरपीएफ, रिंकू कुमार चौधरी अग्नि वीर में सफलता पाई है, इसके अलावे भी कई और विद्यार्थी निजी क्षेत्रों में बड़े बड़े पदों पर कार्यरत हैं।

