टॉप न्यूज़

पुश्तैनी जमीन पर धान का बिचड़ा डालने पहुंचे परिवार पर हमला, महिला समेत छह घायल

मेराल। थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव में रविवार को पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में राजेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, अनीता देवी, संध्या देवी, ब्रज किशोर मिश्रा तथा आर्यन कुमार मिश्रा शामिल हैं। घायल राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुश्तैनी जमीन पर धान का बिचड़ा डालने गए थे। इसी दौरान गांव के शंभूनाथ सिंह, अवधेश सिंह, बिशुन देव सिंह, विनोद सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला समेत छह लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!