मेराल पुलिस ने गुम हुए दस मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाये

बलराम शर्मा
मेराल । थाना पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए गुम हुए दस मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार और थाना प्रभारी विष्णुकांत ने कहा कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के दस लोगों द्वारा अपने मोबाइल गुम होने की लिखित सूचना थाना में दी गई थी। इसके बाद सीइआइआर पोर्टल की मदद से तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद कर नियमानुसार मोबाइल धारक राहुल चौधरी, पिता विनोद चौधरी देवगाना, शिवकुमार बैठा पिता स्व. नरेश बैठा तेनार, कृष्ण कहार, पिता स्व. रामा कहार तेनार, सुनील राम पिता महेंद्र राम छपरवार, पंचम कुमार गुप्ता पिता प्रदीप साह बंका, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा पिता जगन्नाथ प्रसाद कुशवाहा विकताम, अवध किशोर चौबे पिता कमला चौबे रेजो, मेराल पश्चिमी के विकास कुमार पिता नरेश यादव एवं सुभाष कुमार पिता रामकुमार साह सभी मेराल थाना तथा नीरज साह पिता प्रभु साह निवासी जोगीराल कला, थाना रमना को दोनों पदाधिकारीयों द्वारा बरामद मोबाइल हस्तगत कराया गया। मौके पर मुंशी विमलेश कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।




