टॉप न्यूज़

अंगदान को लेकर किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में जागरूकता कार्यक्रम

एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंदों को दे सकता है नया जीवन : वीरेंद्र प्रसाद 

मेराल (जनहित न्यूज लाइव) । नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में शनिवार को किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “अंगदान-जीवन संजीवनी अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व की जानकारी देना और इसके प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य तथा सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अंगदान मानवता की महान सेवा है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में इसके लिए सकारात्मक संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक लव कुमार, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अंगदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं और उपस्थित लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंगदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!